बहनों तुम करो विचार-विचार।
ये जीवन सफल बनाने का।।टेक।।
प्रातः समय नित ईश्वर-चिन्तन।
शौच सफाई दांतो पर दन्तन।
करो परस्पर प्यार- हां प्यार।।01।।
हवन से बढकर नहीं काम है।
सुखों का सागर चारों धाम है।
करो हवन से तुम महकार-महकार।।02।।
सास-श्वसुर तेरे मात-पिता हैं।
पति राम तेरे तू सीता है।
तेरा सीता सम-व्यवहार।।03।।
चोरी, चुगली झूठ छोड़ दे।
शराब की बोतल ठाके फोड़ दे।
ये जीवन करे दुष्वार- दुष्वार।।04।।
यज्ञ संध्या और बड़ों की सेवा।
शुभ कर्म मीठे फल मेवा।
करते हैं बेड़ा पार-पार।।05।।
ऊत भूत और डोरी गण्डे।
तुम्हें बहकावें जो मस्टण्डे।
ये श्याणे नीच मक्कार- मक्कार।।06।।
आर्यवीर ‘‘संजीव’’ का गाना।
सुनना और सुन ध्यान लगाना।
ये आर्यों का प्रचार- प्रचार।।07।।
रचना-
श्री संजीव कुमार आर्य
मुख्य-संरक्षक, गुरुकुल कुरुक्षेत्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें